जगदलपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मेटावाड़ा क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने सड़क पार कर रहे एक भालू को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
