जीएसटी और आईटी रिटर्न में धोखाधड़ी करने के मामले में मंदसौर कोतवाली थाना पुलिस ने एक आरोपी को मैहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने व्यापारी के स्थान पर जीएसटी और आईटी रिटर्न में अपना फोन नंबर और ईमेल डालकर 15 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।
