Telangana dog killing: तेलंगाना के विभिन्न जिलों से आवारा कुत्तों की सामूहिक हत्या की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला जगतियाल जिले के पेगडापल्ली गांव का है, जहां कथित तौर पर 300 आवारा कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन देकर मार दिया गया। महीने भर में यह आंकड़ा 900 के पार पहुंच गया है।
