Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर भारत सरकार द्वारा पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस तथा करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा) के कुल 982 अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
