घटना के बाद यात्रियों ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवाल उठाए हैं। हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से इसे तकनीकी खराबी बताते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही गई है फिलहाल रेलवे विभाग द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
