प्रार्थी रवि कुमार निवासी सेक्टर-7 भिलाई नगर ने भिलाई नगर थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया है। आवेदन में बताया गया कि 27 दिसंबर 2025 को उन्हें टेलीग्राम के माध्यम से वर्क फ्राॅम होम का संदेश प्राप्त हुआ। लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें वाटसएप और फिर टेलीग्राम चैनल 5123 वर्क एंड लाइफ (स्पेशलिटी रेस्टोरेंट लिमिटेड) से जोड़ा गया।
