इंदौर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 75 वर्षीय खूबचंद पुत्र गन्नुदास की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बुधवार सुबह उनके परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इलाके में लगातार हो रही मौतों से लोग घबराए हुए हैं। परिजनों के अनुसार करीब 15 दिनों से वे उल्टी-दस्त से पीड़ित थे।
