दतिया जिले में अवैध शराब के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई के दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने कठोर प्रशासनिक कदमों के बीच मानवीय संवेदनाओं को भी उजागर कर दिया। कानून का पालन कराते हुए जब पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने दतिया के चिरुला थानांतर्गत फुलरा कंजर डेरा इलाके में छापा मारा, तो वहां अफरा-तफरी मच गई।
