केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के बुधनी के अलावा दमोह और छतरपुर में वर्ष 2026-27 के सत्र से मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की तैयारी है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की तरफ से इसके लिए इसी सप्ताह नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को प्रस्ताव भेजा जाएगा। तीनों जगह भवन तैयार हो गया है।
