छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की सख्त कार्रवाई जारी है। कोरबा जिले के दीपका में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के सहायक अभियंता को किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। ट्रांसफार्मर लगाने के बदले मांगी गई अवैध राशि की शिकायत पर एसीबी ने सुनियोजित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा, जिससे बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।
