छत्तीसगढ़ में न्यायिक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विधि एवं विधायी विभाग ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस (भर्ती तथा सेवा शर्तें) नियम, 2006 में संशोधन की अधिसूचना जारी की है। इस संशोधन के तहत पदोन्नति के लिए आवश्यक अनुभव, भर्ती कोटा और आरक्षण व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन किए गए हैं। ये बदलाव हाई कोर्ट की अनुशंसा के बाद लागू किए गए हैं।
