इंदौर के अंजनी नगर में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोस्त के नंबर ब्लॉक करने से नाराज युवक ने चाकू से हमला कर उसके भाई की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात अंजनी नगर क्षेत्र में हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक पहले युवती की हत्या के इरादे से पहुंचा था, लेकिन हालात बदलने पर उसके भाई को निशाना बनाया गया।
