छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल के जंगलों में एक बार फिर दुर्लभ वन्यजीव हनी बैजर (रैटल) की मौजूदगी दर्ज की गई है। खास बात यह है कि इस बार यह प्रजाति जोड़े के रूप में देखी गई, जिसे ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है और क्षेत्र में निगरानी व संरक्षण के इंतजाम तेज कर दिए गए हैं।
