मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर ‘रील’ बनाने के जुनून ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। थांदला क्षेत्र में एक पत्नी ने महज इसलिए अपने पति की हत्या कर दी क्योंकि उसने शादी समारोह में उसे वीडियो बनाने से मना किया था।
