बॉडी बिल्डर घुम्मन का आखिरी वीडियो आया सामने:ऑपरेशन से पहले मुस्कुराते हुए मजाक करते दिखे; सर्जरी के बाद निधन हो गया था

0
4

पंजाब और एशिया के पहले वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर घुम्मन का एक नया वीडियो सामने आया है। 36 सेकेंड के इस वीडियो में वह ऑपरेशन से पहले मुस्कुराते हुए मजाक करते अस्पताल के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। इस पर परिवार और दोस्तों ने लिखा कि वरिंदर घुम्मन के आखिरी पल (लास्ट मोमेंट ऑफ वरिंदर घुम्मन)। दोस्तों ने यह भी कहा कि वरिंदर घुम्मन पाजी का जाना सिर्फ एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरा सदमा है। वह निडर, बेबाक और हमेशा हंसते रहने वाले इंसान थे। उनके आखिरी वीडियो ने आज हर किसी का दिल झिंझोर कर रख दिया है। कैसे वह ऑपरेशन से पहले मुस्कुराते हुए मजाक कर रहे थे, लेकिन किसे पता था कि डॉक्टरों की कथित लापरवाही एक हीरे को छीन लेगी। इसके साथ ही लिखा की जस्टिस फॉर वरिंदर घुम्मन। बता दें कि मसल का ऑपरेशन करवाने अमृतसर गए वरिंदर घुम्मन का 9 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया था। उनका शरीर नीला पड़ चुका था। इसके बाद परिवार ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। वीडियो जारी कर हेल्थ सिस्टम पर उठाए अहम सवाल वरिंदर सिंह घुम्मन से जुड़ी अहम बातें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here