मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के माधौपुरा में 65 साल के मुन्नालाल शर्मा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। परिजनों ने जब घटना का सीसीटीवी देखा तो उनके होश उड़ गए, ये हादसा नहीं हत्या थी। बुजुर्ग को दो वाहनों से कुचला गया था। इसके बाद वे तुरंत थाने पहुंचे और फुटेज पुलिस को दिखाए।
