मिलावट खोर गांव के पशुपालकों से 300 लीटर दूध हर रोज खरीदता था। इसके अलावा अपने घर पर केमिकल व रिफाइंड आयल से 50 से 60 लीटर सिंथेटिक दूध बनाता था। अधिक मुनाफा कमाने के लिए इस सिंथेटिक दूध को गांव से खरीदे गए दूध में मिलाता था। इस तरह वह हर रोज 350 से 400 लीटर दूध का कारोबार करता है।
