जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बचई क्षेत्र के जंगल में एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया गया है कि यह घटना करीब एक माह पूर्व की है, लेकिन पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज न कराए जाने के कारण मामला अब तक उजागर नहीं हो सका था। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।
