UP News: लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक अविश्वसनीय सफलता हासिल की है। विशेषज्ञों की एक टीम ने 3 साल की मासूम बच्ची के मस्तिष्क में 7 सेंटीमीटर गहराई तक धंसी गोली को सफलतापूर्वक निकालकर उसे मौत के मुंह से बाहर खींच लिया है।
