MP News: धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने वाले और मंदिरों को निशाना बनाकर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक कुख्यात अंतरजिला गिरोह का पन्ना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत पुलिस ने गिरोह के 7 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
