देवउठनी एकादशी पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, लाभ ही लाभ होगा

0
27
सनातन धर्म में एकादशी का अधिक महत्व है। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस साल देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को है। इस दिन शुभ कार्य शुरु हो जाएंगे। शादी-विवाह, मुंडन संस्कार और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यक्रम शुरु हो जाएंगे। ज्योतिष के अनुसार, आने वाले सप्ताह में 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए इन लकी राशियों के बारे में आपको बताते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के वालों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष की उन्नति होगी। रोजगार से संबंधित समस्याएं दूर होंगी। स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों कोई शुभ सामाचार प्राप्त हो सकता है। कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है। मेहनत करने से करियर में सफलता प्राप्त होगी। मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों का मन शांत रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को धन प्राप्ति के मजबूत योग बन रहे हैं। अगर करियर में कोई बाधाएं आ रही है तो दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रोग-बीमारियों से राहत मिलेगी। किसी को मन ही मन चाहते हो, तो उससे जरुर इजहार करें। आपका मन भी खुश रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों को करियर में सफलता प्राप्त होगी। कोई शुभ सामाचार प्राप्त हो सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है या आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले नई संपत्ति खरीद सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। रुके हुए सारे कार्य पूरे होंगे। संतान पक्ष से शुभ सामाचार मिल सकता है। सफलता प्राप्त होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा।
इन 2 राशियों पर होगा संकट
इस सप्ताह इन 2 राशियों के लिए चुनौतियों से भरपूर रहेगा। इस सप्ताह वृषभ और सिंह राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरुरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here