बालोद जिले के अरमरीकला खरीदी केंद्र पर अपना धान बेचने के लिए भाजपा की पूर्व विधायक कुमारी बाई साहू और उनके जनपद सदस्य बेटे नरेश साहू अंतिम दिन इंतजार करते रहे। धान नहीं खरीदे जाने से नाराज पूर्व विधायक और उनके बेटे शुक्रवार देर रात तक खरीदी केंद्र पर धरना देकर बैठे रहे।
