जैकी चैन ने रिकॉर्ड किया फेयरवेल सॉन्ग:यह गाना एक्टर की मौत के बाद रिलीज होगा, दुनिया के लिए होगा उनका आखिरी संदेश

0
3

कुंग-फू फिल्मों के मशहूर एक्टर जैकी चैन ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने एक ऐसा गाना रिकॉर्ड किया है, जो उनकी मौत के बाद रिलीज किया जाएगा। उन्होंने इस गाने को दुनिया के लिए अपना आखिरी संदेश बताया। यह बात उन्होंने 28 दिसंबर को बीजिंग में अपनी नई ड्रामा फिल्म अनएक्सपेक्टेड फैमिली के प्रीमियर के दौरान कही। China.org.cn की रिपोर्ट के अनुसार, जैकी चैन ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ उन्होंने अपने कई करीबी दोस्तों और अपनों को खो दिया है। इन घटनाओं ने उन्हें जिंदगी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने महसूस किया कि जीवन बहुत छोटा है और जो बातें दिल में हैं, उन्हें समय रहते कह देना चाहिए। इसी सोच के साथ उन्होंने एक खास गाना रिकॉर्ड किया है, जिसे वह अपना आखिरी संदेश यानी फाइनल मैसेज मानते हैं। इस गाने को रिकॉर्ड करने के पीछे उनकी भावना बहुत गहरी है। जैकी चैन ने कहा कि पिछले कुछ सालों में हुई कई लोगों की मौतों ने उन्हें यह सिखाया कि कुछ भी हमेशा के लिए नहीं होता। इसलिए उन्होंने सोचा कि दुनिया से विदा लेने से पहले वह अपनी भावनाएं एक गाने के जरिए लोगों तक पहुंचैना चाहते हैं। हालांकि, उनके परिवार और उनकी टीम ने इस गाने को अभी रिलीज न करने की सलाह दी है। इसलिए यह तय किया गया है कि यह गाना उनके फैंस के लिए उसी दिन जारी किया जाएगा, जब चैन इस दुनिया को अलविदा कहेंगे। प्रीमियर के दौरान जब दर्शकों ने उनसे इस गाने की कुछ पंक्तियां गाने का अनुरोध किया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए मना कर दिया। मजाक में उन्होंने कहा, “अगर मैं अभी गा दूं, तो आप सब रोने लगेंगे।” बता दें कि अपनी नई फिल्म अनएक्सपेक्टेड फैमिली में जैकी चैन बिल्कुल अलग रूप में नजर आ रहे हैं। इस बार वह एक ऐसे बुज़ुर्ग व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो अल्जाइमर बीमारी से जूझ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here