भोपाल में शनिवार रात तीसरी कक्षा के छात्र का खून से सना शरीर मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक उसके सिर में गोली लगने से मौत हुई है। हमीदिया अस्पताल में शव का पीएम किया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसे हुई।
