Chhindwara News: ऑडियो रिकॉर्डिंग और कमीशनखोरी के विवादों में घिरे परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी की छवि धूमिल करने और अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
