MP News: इंदिरा गांधी बाल एवं महिला गैस राहत अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि यहां लगी सभी लिफ्टें कई महीनों से बंद हैं। भारी पेट के साथ अस्पताल पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को कई मंजिलों तक सीढ़ियां चढ़ने और उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रसव के तुरंत बाद जच्चा-बच्चा को भी यही परेशानी झेलनी पड़ रही है।
