दिलेश्वर और राजकुमारी के बीच चरित्र शंका को लेकर अक्सर विवाद होता था। इस विवाद को सुलझाने के लिए सामाजिक बैठकें भी हुई थीं। स्वजन ने राजकुमारी और उसके प्रेमी पर दिलेश्वर की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, पोस्टमॉर्टम में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं।
