इंदौर शहर के खंडवा नाका इलाके में आईटी पार्क के करीब एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने आरोपी लोडिंग ड्राइवर को पकड़ लिया है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
