नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत दतिया जिले में आयोजित सामूहिक शपथ कार्यक्रम ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त कर लिया है। सोमवार को इस अभियान से जुड़े संबंधित लोगों ने कलेक्टर को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोगों ने संकल्प लिया था।
