MP News: राऊ-खलघाट फोरलेन पर ग्राम धानी में गोवंश से भरे एक मिनी ट्रक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर धामनोद पुलिस के सुपुर्द किया। घटना मंगलवार 3 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे की है। पकड़ा गया मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 41 जीए 4218 बताया जा रहा है, जो नागदा निवासी विष्णु राठौर का बताया गया है।
