विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में चौथे सीजन का एलिमिनेटर मैच गुजरात जायंट्स (GG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। गुजरात ने एक ओवर में बिना नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। बेथ मूनी और सोफी डिवाइन क्रीज पर हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फूलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह। दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ट, जेमिमा रोड्रिग्ज (कप्तान), मारिजान कैप, शिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा और श्री चरणी।
