इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी को हुए एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के टिकट वितरण को लेकर मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) ने अपना पक्ष प्रशासन के सामने रख दिया है। इस मामले में जिला प्रशासन ने एमपीसीए को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा था।
