नीमच में स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ने मधुमक्खियों के हमले से आंगनवाड़ी के बच्चों को बचाते हुए अपनी जान दे दी। मधुमक्खियों के झुंड ने जब हमला किया तो उन्होंने कंबल-दरी से सुरक्षा घेरा बनाकर बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन इस दौरान मधुमक्खियों के डंक से उनकी मौत हो गई।
