एम्स भोपाल के सर्जिकल आंकोलाजी विभाग के डॉक्टरों द्वारा मध्य प्रदेश में कैंसर को लेकर किए गए शोध गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अस्पताल पहुंचने वाली लगभग 60 प्रतिशत महिलाओं में कैंसर की पहचान तीसरे और चौथे (एडवांस) स्टेज में हो रही है। महिलाएं शुरुआती गांठों को गंभीरता से नहीं लेतीं।
