मध्य प्रदेश में रतलाम जिले की जावरा तहसील के ग्राम अर्जला तक जाने वाले कच्चे रोड पर जननी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने गाड़ी ले जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद गर्भवती महिला के परिजनों को उसे लोडिंग वाहन के जरिए एंबुलेंस तक लाना पड़ा। करीब एक घंटे तक परिजन उससे गांव तक आने के लिए कहते रहे, लेकिन ड्राइवर नहीं माना।
