विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष दर्शन व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था नए साल की तर्ज पर रहेगी। बुधवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दर्शन, पार्किंग, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विस्तृत योजना को अंतिम रूप दिया गया।
