मध्य प्रदेश के नीमच और मंदसौर जिलों के गांवों कभी डोडाचूरा और अफीम को लेकर पहचाने जाते थे, लेकिन अब यहां सिंथेटिक ड्रग की फैक्ट्रियां खुल गई हैं। पहले जो नेटवर्क अफीम, डोडाचूरा और गांजा की तस्करी करता था, वही अब एमडी के कारोबार में शिफ्ट हो चुका है। यही नेटवर्क एमडी को नीमच–मंदसौर से मध्यप्रदेश और राजस्थान के बड़े शहरों तक पहुंचा रहा है।
