साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल के माध्यम से व्यापारी के खाते से 2 लाख रुपये निकाल लिए। खुड़ैल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फाइल में ट्रैफिक थाने का चालान भेजा गया था। पुलिस के अनुसार ग्राम धमनाय खुड़ैल निवासी विशाल कुमावत के साथ धोखाधड़ी हुई है।
