अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म घूसखोर पंडित का टीजर इंटरनेट पर जारी होते ही विवादों में घिर गया है। फिल्म के शीर्षक को लेकर उज्जैन में ब्राह्मण समाज ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। ब्राह्मण संगठनों का कहना है कि फिल्म का नाम समाज विशेष को अपमानित करता है। जयपुर और दिल्ली के बाद अब उज्जैन में भी इस फिल्म को लेकर नाराजगी सामने आई है।
