Maha Shivratri Special 2026: क्या महाशिवरात्रि पर माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाना शुभ है? सुहागिनों को मिलेगा अखंड सौभाग्य, जानिए सही पूजा-विधि

0
9
फाल्गुन का महीना चल रहा है। इस माह में कई हिंदू त्योहार आते हैं। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। लंबे समय से शिव भक्त इस पर्व का इंतजार करते नजर आते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए यह दिन शिव भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन लोग घर में या फिर मंदिर जाकर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं। ऐसे में हम सभी के मन में सवाल आता है कि क्या इस दिन माता पार्वती को सिंदूर अर्पित कर सकते हैं? आइए आपको इस बारे में पूरी जानकारी बताते हैं।
सिंदूर अर्पण का धार्मिक महत्व
धार्मिक ग्रंथों में सिंदूर को सौभाग्य, सुहाग और शक्ति का प्रतीक माना गया है। माता पार्वती साक्षात शक्ति स्वरूपा हैं और अखंड सौभाग्य की देवी हैं। वहीं, महाशिवरात्रि का पर्व, भगवान शिव और पार्वती के विवाह के रुप में मनाया जाता है। ऐसे में माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाना उनके प्रति सम्मान और वैवाहिक जीवन की सुख-शांति की प्रार्थना का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रुप में प्राप्त करने के कठोर तपस्या की थी। इसी वजह से, जो महिलाएं महाशिवरात्रि के दिन माता को सिंदूर अर्पित करती हैं, उन्हें मां पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। 
मां पार्वती को सिंदूर दान करने से क्या लाभ मिलते हैं?
– सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए माता को सिंदूर चढ़ाती हैं। 
– जिन लड़कियों के विवाह में देरी आ रही है या फिर कोई बाधा आ रही है, वो महाशिवरात्रि पर माता पार्वती को सिंदूर जरुर चढ़ाएं।
 –  भगवान शिव और मां पार्वती का दांपत्य जीवन आदर्श माना जाता है। माता को सिंदूर भेंट करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और घर में क्लेश समाप्त होता है। 
किस तरह चढ़ाएं माता पार्वती को सिंदूर?
 – यदि आप माता पार्वती को महाशिवरात्रि के दिन सिंदूर चढ़ाना चाहती हैं, तो ऐसे में आप सबसे पहले स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें।
 – अब आपको एक थाली तैयार करनी है, जिसमें आपको सिंदूर, चुनरी और फूल रखने हैं।
 – इसके बाद आप अपने घर के मंदिर में जाएं और माता पार्वती और भगवान शिव की तस्वीर को लाल कपड़े पर रखें।
 – फिर आप माता पार्वती को सिंदूर अर्पित करें।
 – इसके बाद आप-अपनी वैवाहिक जीवन या शादी से जुड़ी मनोकामना का आशीर्वाद प्राप्त करें।
 – इस उपाय के करने से आपके जीवन में माता-पार्वती का आशीर्वाद बना रहेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here