पाकिस्तानी शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका:आत्मघाती हमले में 10 की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर; इस्लामाबाद में इमरजेंसी

0
5

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में आत्मघाती हमला हुआ। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस और बचाव सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। धमाके के बाद इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। अधिकारियों को आशंका है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। हमले की 3 तस्वीरें… तीन महीने पहले आत्मघाती धमाके में 12 लोग मारे गए थे इससे पहले भी 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में जिला और सत्र न्यायालय के बाहर आत्मघाती धमाका हुआ था। उस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here