टी-20 वर्ल्डकप मैच- भारतीय ओपनर्स पवेलियन लौटे:ईशान 20, अभिषेक शून्य पर आउट; USA के खिलाफ भारत का स्कोर 45/2

0
2

टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा मैच भारत और USA के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। USA ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारतीय टीम ने 5.2 ओवर में दो विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शैडली वान शल्कविक ने लॉन्ग ऑफ में कैच आउट कराया। ईशान को 10 रन पर जीवनदान मिला था। उनका कैच ड्रॉप हुआ था। अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट हो गए। उन्हें अली खान ने संजय कृष्णमूर्ति के हाथों कैच कराया। इससे पहले ईशान ने सौरभ नेत्रवलकर की बॉल पर छक्का लगाकर टीम इंडिया का खाता खोला। पहले ओवर से 7 रन आए। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती। USA: सैतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here