Bhopal-Indore Road Accident: भोपाल-इंदौर मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सीहोर पुलिस लाइन में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) शंकर सिंह उइके की मौत हो गई। ड्यूटी पर जाते समय एक तेज रफ्तार बस की टक्कर ने उनके जीवन का सफर थमा दिया। विशेष बात यह है कि आगामी जुलाई माह में वह सेवानिवृत्त होने वाले थे।
