मैहर जिले के शिक्षा विभाग में लघु निर्माण के कार्यों में घोटाले का खुलासा हुआ है। रामनगर ब्लॉक में 4.37 करोड़ का घोटाला हुआ है। जिसमें कार्रवाई करते हुए ब्लॉक के 7 प्राचार्यों को निलंबित किया जा चुका गया। वहीं अब तक 14 अधिकारी-कर्मचारियों पर गाज गिर चुकी है।
