दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन के वार्षिक फ्लशिंग प्रोग्राम के चलते 7, 9 और 10 फरवरी को राजधानी के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इस मेंटेनेंस कार्य के दौरान कुछ क्षेत्रों में पानी कम दबाव से आएगा या कुछ समय के लिए सप्लाई बाधित रह सकती है। चलिए आपको पूरी खबर बताते हैं।
