टी-20 वर्ल्ड कप- इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा:डेब्यू कर रहे शेर मल्ला ने फिल सॉल्ट को आउट किया; नेपाल के खिलाफ स्कोर-19/1

0
1

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मुकाबला इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला जा रहा है। ग्रुप-C के इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 19 रन है। क्रीज पर जोस बटलर और जैकब बेथेल मौजूद हैं। डेब्यू कर रहे शेर मल्ला ने फिल सॉल्ट को सिर्फ एक रन पर पवेलियन भेजकर नेपाल को शुरुआती सफलता दिलाई। क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब इंग्लैंड और नेपाल टी-20 इंटरनेशनल में आमने-सामने हैं। दो बार की चैंपियन इंग्लैंड वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतकर आई है। वहीं नेपाल की टीम 2014 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान को हराकर उलटफेर कर चुकी है। हालांकि, नेपाल ने अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ दो ही मैच जीते हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, ल्यूक वुड। नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here