स्कूल में टीचरों ने बनाई फिल्मी गानों पर रील:प्रिंसिपल की पोस्टिंग का विरोध किया तो पुराना वीडियो वायरल, DEO बोले-शिकायत मिली तो करेंगे कार्रवाई

0
3

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पीएम श्री स्कूल की टीचरों के फिल्मी गाने पर रील बनाने का वीडियो सामने आया है। टीचरों के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो गणतंत्र दिवस का है, जब एक टीचर शादी के बाद पति के साथ स्कूल पहुंची तो साथी टीचरों ने “दामाद जी अंगना में पधारें” गाने पर रील बना डाला। वहीं दूसरा वीडियो बसंत पंचमी का है, ​जिसमें पूजा के बाद टीचरों ने मिलकर फैशन परेड किया। प्रिंसिपल ​के विरोध के बाद टीचरों का वीडियो वायरल दरअसल, पीएम श्री स्कूल के महिला और पुरुष स्टाफ ने 5 फरवरी को स्कूल की प्रिंसिपल वंदना पांडेय के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया था। कुछ महीने पहले सस्पेंड की गई प्रिंसिपल वंदना पांडेय को दोबारा बहाल कर उसी स्कूल में प्रिंसिपल बनाए जाने के आदेश का स्टाफ ने विरोध किया। इसके बाद टीचरों के रील बनाने का वीडियो सामने आया है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिला मुख्यालय के पीएमश्री स्कूल के टीचरों के फिल्मी गाने पर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहला वीडियो गणतंत्र दिवस का है। इसमें स्कूल की कुछ शिक्षिकाएं एक कपल के साथ रील बनाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में फिल्मी गाना चल रहा है- “दामाद जी अंगना में पधारें”। शिक्षिकाएं इस गाने पर रील बनाते हुए कपल की नजर उतारती भी दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल की एक शिक्षिका ने हाल ही में लव मैरिज की थी और वह अपने पति को स्टाफ से मिलवाने स्कूल लेकर आई थीं। इसी दौरान स्कूल में यह पूरा आयोजन किया गया। दूसरा वीडियो बसंत पंचमी का है। इस दिन स्कूल में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के बाद कुछ शिक्षिकाओं ने मिलकर फैशन परेड जैसी गतिविधि की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल के खिलाफ टीचरों ने मोर्चा खोला गरियाबंद जिला मुख्यालय में स्थित पीएम श्री स्कूल में 5 फरवरी को विरोध देखने को मिला। स्कूल के महिला और पुरुष स्टाफ ने वहां की प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कुछ महीने पहले निलंबित की गई प्रिंसिपल वंदना पांडेय को फिर से बहाल कर उसी स्कूल में प्रिंसिपल बनाकर भेजे जाने का शिक्षकों ने विरोध किया। पीएम श्री स्कूल में पोस्टेड 28 शिक्षक और 40 से ज्यादा छात्र इस आदेश के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचे और हंगामा किया। शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को ज्ञापन सौंपते हुए इस आदेश को रद्द करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर आदेश वापस नहीं लिया गया तो वे सामूहिक इस्तीफा भी दे सकते हैं। शिक्षकों का कहना है कि निलंबन के बाद उसी स्कूल में दोबारा प्रिंसिपल बनाना नियमों के खिलाफ है। शिक्षकों ने यह भी बताया कि प्रिंसिपल वंदना पांडेय के रवैये से वे पहले से ही परेशान हैं। इसी वजह से गुस्साए शिक्षकों ने आदेश रद्द नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। अब जानिए शिकायत का रील से कनेक्शन पीएम श्री स्कूल की टीचरों ने कहा कि वे हमेशा अपने शिक्षकीय काम को पहले प्राथमिकता देती हैं। वायरल वीडियो स्कूल के काम के बाद खाली समय में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नियम के खिलाफ निलंबित प्राचार्य वंदना पांडेय की फिर से पोस्टिंग हुई है, जिसका वे सभी खुलकर विरोध कर रही हैं। 5 फरवरी को वे कलेक्टोरेट भी गई थीं। टीचरों का कहना है कि शिकायत के बाद प्रिंसिपल इस वीडियो को वायरल करवा रही हैं। उन्होंने नियम के खिलाफ पदस्थापना आदेश को रद्द करने की मांग की है और यदि यह नहीं किया गया तो सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। पीएम श्री स्कूल के टीचर रघुनाथ साहू ने कहा, वंदन पांडेय गरियाबंद पीएम श्री स्कूल में प्रिंसिपल थीं। लापरवाही की वजह से शिक्षा सचिव ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। लेकिन बहाली के बाद वंदन पांडेय की फिर से इसी स्कूल में पोस्टिंग कर दी गई। इससे पूरा स्टाफ नाराज है और उनके अंडर में काम करने को लेकर असहमति जताई है। वो सभी टीचरों को मानसिक रूप से तनाव देती हैं। उन्होंने कहा, डीईओ से इस मामले की शिकायत की गई है। प्राचार्य के ज्वाइनिंग से स्कूल के स्टाफ नाराज पीएम श्री स्कूल की टीचर विद्या ठाकुर ने कहा कि स्कूल की प्राचार्य वंदना पांडेय पहले सस्पेंड हो गई थीं, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें फिर से स्कूल में ज्वाइनिंग करा दी। इससे नाराज स्कूल का पूरा स्टाफ अब प्राचार्य के अधीन काम नहीं करने का निर्णय ले चुका है। उनका व्यवहार और काम करने का तरीका किसी को पसंद नहीं आ रहा है। इस वजह से स्टाफ ने डीईओ से शिकायत भी की है। डीईओ बोले- शिकायत आने पर करेंगे कार्रवाई गरियाबंद के जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर ने कहा, वंदना पांडेय गरियाबंद पीएम श्री स्कूल की प्रिंसिपल थीं, जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। बाद में उन्हें उसी स्कूल में बहाल कर दिया गया है। इसके खिलाफ पूरा स्टाफ ने ज्ञापन सौंपा है। स्टाफ ने प्रिंसिपल के खिलाफ कई शिकायतें की हैं। छात्रों ने भी इनके खिलाफ शिकायत की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here