MP News: मध्य प्रदेश में बहोरीबंद से कटनी आ रही एक यात्री बस शाम को बिलहरी चौकी अंतर्गत बरखेड़ा मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार 20 से अधिक लोगों को चोट आई है। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर उनका इलाज जारी है।
