पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नजर आ रही है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि, नए सिस्टम के सक्रिय होने पर एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है और तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
