मंदसौर जिले के गरोठा क्षेत्र के बालोदा गांव में कंजर गिरोह चोरी करने घुसा था। इसी दौरान बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मार दी और भाग गए। ग्रामीणों ने जब उनका पीछा किया तो बदमाशों ने उन पर भी गोलियां चलाईं। बुजुर्ग को गंभीर हालत में झालावाड़ रेफर किया गया है।
